तंगोर बिजड पुर में दशहरा महोत्सव में पहुंचे महंत राजेंद्र पुरी ने प्रभु श्री राम कथा का गुणगान किया

तंगोर बिजड पुर में दशहरा महोत्सव में पहुंचे महंत राजेंद्र पुरी ने प्रभु श्री राम कथा का गुणगान किया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 6 अक्तूबर : गांव तंगोर बिजड पुर में रावण दहन कार्यक्रम में महंत राजेंद्र पुरी ने बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक पर्व विजयादशमी के अवसर पर  शिरकत की। महंत ने तंगोर में रामायण मंचन एवं रावण दहन पर बोलते हुए कहा कि हिंदुओ के लिए यह एक महापर्व है। विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत के उपलक्ष्य देश भर मनाया जाता है। भगवान प्रभु श्री राम का गुणगान करते हुए महंत ने समस्त जनों को अपने जीवन में हिंदुत्व अपनाने और जय श्री राम बोलने की आदत डाल लेने की प्रार्थना की। रावण दहन महोत्सव में सरपंच राजेश और गुरमेल के साथ समस्त गांव वासियों ने महंत और उनकी टीम का स्वागत एवं धन्यवाद किया। इस अवसर पर अनिल कुमार (टिंकू), पवन कुमार, गुलशन कुमार, समीर, संजीव कुमार, गुरमेल, विजय राठी, गुरनेक थरोली, मनप्रीत जैतपुरा, जंग सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
रावण दहन कार्यक्रम में भाग लेते हुए महंत राजेंद्र पुरी एवं अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्धा व विश्वास के साथ श्री मदभागवत  श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति जरूर होती है : प. कमल कुश

Thu Oct 6 , 2022
श्रद्धा व विश्वास के साथ श्री मदभागवत  श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति जरूर होती है : प. कमल कुशऋषि मार्कंडेय। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्राकट्योत्सव पर दूसरे दिन राजा परीक्षित की कथा सुनाई।    कुरुक्षेत्र, 6 अक्तूबर : मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव […]

You May Like

Breaking News

advertisement