जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनी,लोगों ने किया याद

जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनी,लोगों ने किया याद

हाजीपुर(वैशाली)जिले के महुआ प्रखंड के भूतनाथ कर्पूरी चौक पर बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मारक समिति’ के तत्वाधान में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन एवं संचालन स्मारक समिति के संस्थापक डॉक्टर शिवजी ठाकुर ने किया।मौजूद लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।वहीं वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुऐ कहा कि कर्पूरी ठाकुर अपने पूरे जीवन सामाजिक न्याय का लड़ाई लड़ते रहे। खासकर के दलित पिछड़ों,अति पिछड़ों के सामाजिक न्याय के लिए लड़ते रहे।जननायक की व्यक्तित्व सादगी और सज्जनता का प्रतीक है वह समाजवाद के पुरोधा के रूप में हमेशा याद किए जाते रहेंगे।मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर रामईश्वर शर्मा,सत्यनारायण ठाकुर,छात्र रालोजपा के प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान,डॉक्टर प्रह्लाद ठाकुर,सुरेंद्र भारती,डॉक्टर अमोद पासवान,डॉक्टर लक्ष्मी शर्मा,अरूण ठाकुर,धर्मेंद्र पासवान,सनोज ठाकुर,रत्नेश कुमार राज,अमन ठाकुर उर्फ पंडित जी,पंकज ठाकुर,मोहम्मद मुश्ताक,मनीष कुमार राय,राहुल कुमार ठाकुर,सतीश ठाकुर,बिट्टू कुमार ठाकुर,राजा कुमार,आशीष साह,मिथलेश गुप्ता आदि लोगो ने संबोधित किया।वहीं जिले के विभिन्न प्रखंड में भी लोगों ने पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
साथ में फोटो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी ने बनखंडी महादेव मंदिर में विधिवत पूजन कर मेले का शुभारंभ किया,

Sat Feb 18 , 2023
स्लग- सीएम धामी ने बनखंडी महादेव मंदिर में विधिवत पूजन कर मेले का किया शुभारंभ स्थान – खटीमा चकरपुर जनपद ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट- एंकर/विजुअल – उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा। जहां उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा स्कूली बच्चों ने उनका भव्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement