Uncategorized

वंचित व शोषित वर्ग के लिए हर तरह तैयार है संगठन- मनी सिंह

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आम जनमानस के मानवाधिकार को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की एक अहम बैठक प्रदेश उप सचिव मनी सिंह के आवास पर हुई। इस बैठक में प्रदेश उप सचिव मनी सिंह द्वारा संगठन के विस्तार को लेकर उपस्थित सभी महिला एवं पुरुष पदाधिकारी से विस्तार से चर्चा की गई, इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि किसी भी प्रकार से समाज में वंचित एवं शोषित वर्ग के लोगों का शोषण सरकारी तंत्र या सामाजिक तंत्र द्वारा रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के मानव अधिकारों को सुरक्षित व संरक्षित रखने के लिए ही संगठन की स्थापना की गई है, इसलिए प्रत्येक संगठन के पदाधिकारी और सदस्य को सजग रहते हुए अपने आसपास वंचित एवं शोषित वर्ग के सभी व्यक्तियों का ख्याल रखना होगा। यही हमारे संगठन का मूल उद्देश्य है। इसी के साथ उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पूरी तरह सक्रिय रखने पर भी जोर दिया। मनी सिंह द्वारा सभी नए सदस्यों को संगठन के कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव संजीव शर्मा, डॉक्टर प्रेम सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा करुणा सैनी, जिला सचिव धीरेंद्र गंगवार, राजेन्द्र प्रसाद, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मिथलेश कश्यप, मण्डल मंत्री गुड्डी सिंह, धीरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, निरंकार नारायण, हरीश शर्मा, अलका शुक्ला, निर्मल शर्मा व अरुण कश्यप उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel