हरियाणा: अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के पिता के अंतिम संस्कार में अनेक राजनीतिज्ञ एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल

अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के पिता के अंतिम संस्कार में अनेक राजनीतिज्ञ एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 28 अक्तूबर : करीब तीन दशक पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अमेरिका में जा कर विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय जे.एम.डी. ग्रुप कम्पनीज प्रमुख नरेंद्र जोशी के पिता पूज्य लक्ष्मी चंद जोशी का कुरुक्षेत्र में आकस्मिक निधन हो गया। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के सेक्टर 5 शिवपुरी में पूज्य लक्ष्मी चंद जोशी का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह एवं सांसद नायब सिंह सैनी के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, मीडिया वेलबींग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर धरणी, संयोजक विनोद कुमार व कोषाध्यक्ष तरुण कपूर ने श्री जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस अवसर पर जयराम संस्थाओं के ट्रस्टी कुलवंत सैनी,  प्रसिद्ध व्यवसायी, उद्योगपति एवं अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना संस्था के प्रधान विनय गुप्ता, कपिल मित्तल, प्रमोद बंसल, संजीव गर्ग, देवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा, रामपाल शर्मा, राजेश शांडिल्य, राज कुमार वालिया, विनोद शर्मा, नितिन गोयल, सुरेश राणा, कुरुक्षेत्र ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन प्रमुख पर प्रवीण ठुकराल, गुलशन मेहरा, प्रसिद्ध व्यवसायी मंजूर सिंह, रूबल शर्मा, राज कुमार मदान इत्यादि मौजूद रहे।
पूज्य लक्ष्मी चंद जोशी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: हरियाणवी संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में रत्नावली का अहम् योगदान : दत्तात्रेय

Fri Oct 28 , 2022
हरियाणवी संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में रत्नावली का अहम् योगदान : दत्तात्रेय। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कुवि में राज्य स्तरीय 35 वें रत्नावली महोत्सव का किया शुभारंभ।कुवि में 4 दिवसीय रत्नावली महोत्सव में प्रदेशभर से 32 विधाओं में […]

You May Like

advertisement