हरियाणा: अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के पूज्य पिता की रस्म पगड़ी में अनेक राजनीतिज्ञ एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल

अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के पूज्य पिता की रस्म पगड़ी में अनेक राजनीतिज्ञ एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गृहमंत्री अनिल विज एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने भेजा शोक संदेश।

कुरुक्षेत्र, 9 नवम्बर : करीब तीन दशक पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अमेरिका में जा कर विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय जे.एम.डी. ग्रुप कम्पनीज प्रमुख नरेंद्र जोशी के पिता पूज्य लक्ष्मी चंद जोशी का कुरुक्षेत्र में आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार को कुरुक्षेत्र के पाल प्लाजा में नरेंद्र जोशी के पूज्य लक्ष्मी चंद जोशी की रस्म पगड़ी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस अवसर पर श्रीगरूड़ पुराण पूजन प. शिवनन्दन वत्स अमीन ने किया एवं विख्यात कथावाचक एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड सदस्य राजेंद्र पराशर ने सत्संग किया। जोशी के पिता की रस्म पगड़ी पर गृहमंत्री अनिल विज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, पंजाब केसरी समूह के संयुक्त सम्पादक अविनाश चोपड़ा, पूर्व मंत्री मुनी लाल रंगा, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, जजपा नेता बृज शर्मा एवं विधायक सुभाष सुधा ने भेजा शोक संदेश भेजा। इस मौके पर किंग एयरवेज के निदेशक डा. संदीप कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा, इनैलो के प्रदेश सचिव सोनू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डी. डी., उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री अभिषेक, मुंबई से फिल्म कलाकार मयूर, जयराम विधापीठ से कुलवंत सैनी, राजेश सिंगला, कांग्रेसी नेता परीक्षित मदान, अमेरिका बोस्टन से जसबीर सैनी, डा. अरुण शर्मा, हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह एवं सांसद नायब सिंह सैनी के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर  मीडिया वेलबींग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर धरणी, संयोजक विनोद कुमार व कोषाध्यक्ष तरुण कपूर ने भी रस्म पगड़ी पर शोक संदेश दिया। इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना संस्था के प्रधान विनय गुप्ता, कपिल मित्तल, प्रमोद बंसल, संजीव गर्ग, देवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा, कृष्ण धमीजा, डा. नागपाल, रामपाल शर्मा, राजेश शांडिल्य, राज कुमार वालिया, राजीव अरोड़ा, विनोद शर्मा, विनोद अरोड़ा, मेवा सिंह, नितिन गोयल, सुरेश राणा, कुरुक्षेत्र ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन प्रमुख पर प्रवीण ठुकराल, गुलशन मेहरा, प्रसिद्ध व्यवसायी मंजूर सिंह,गगन सिंह, रूबल शर्मा, राज कुमार मदान इत्यादि मौजूद रहे।
पूज्य लक्ष्मी चंद जोशी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के बैनर तले शहर में 12 नवंबर 2022 को चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा

Wed Nov 9 , 2022
आजमगढ़। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के बैनर तले शहर में 12 नवंबर 2022 को चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा और 13 नवंबर 2022 को राहुल प्रेक्षागृह सिधारी में बृहद कायस्थ सम्मेलन और सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया जायेगा।अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के महामंत्री जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 12 […]

You May Like

Breaking News

advertisement