जरूरतमंद कन्या की शादी में दिया वैवाहिक उपहार और महिला को दी सिलाई मशीन

जरूरतमंद कन्या की शादी में दिया वैवाहिक उपहार और महिला को दी सिलाई मशीन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सेवा सहायता अभियान के अंतर्गत अति जरूरतमंद कन्या की शादी में शनिवार को वैवाहिक उपहार तथा बिहारीपुर की रहने वाली जरूरतमंद महिला विक्की कश्यप को सिलाई मशीन दी गई। यह कार्यक्रम क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय में हुआ। कन्या को रजाई गद्दे तकिया, टीन का बड़ा बक्सा, साड़ी, बर्तन, नकद राशि तथा बारातियों के लिये भोजन की व्यवस्था की गई। सामान इस्लामियां मैदान में झोपड़ी में रहने वाले रिक्शा चालक राजेश की पुत्री स्वाति को दिया गया ।वैवाहिक उपहार देते समय क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि कन्याओं की शादी में दान करना सबसे बड़ी मानव सेवा है इसको सभी को करते रहना चाहिए। इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इंद्र देव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरूणा सिन्हा,कल्पना सक्सेना, ब्रजेश कुमार, पुष्पा कुमार, रीता सिन्हा, सुरेन्द्र मोहन सिन्हा, बबिता, शिखा श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, उमा भटनागर आदि सदस्य मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर मनाई वर्षगांठ

Sat Feb 25 , 2023
भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर मनाई वर्षगांठ दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा किसान सम्मान निधि वर्ष गांठ […]

You May Like

Breaking News

advertisement