हरियाणा: प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित शहीदी स्मारक वीडियो को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया

प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित शहीदी स्मारक वीडियो को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आज होगा विभिन्न राज्यों की मिट्टी से राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता दिवस पर हरियाणा से प्रतिनिधि होंगे शामिल।
प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला भी होंगे कार्यक्रम में शामिल।

कुरुक्षेत्र, 30 अक्तूबर : नगर के प्रसिद्ध उद्योगपति, व्यवसायी एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विख्यात प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को लिंगायस ललिता देवी इंस्टीट्यूशन छतरपुर दिल्ली में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन करेंगे। सिंगला ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित शहीदी स्मारक की जहां मिट्टी मंगवाई गई है वहीं वृद्धाश्रम में स्थित नितिन बाली शहीदी स्मारक का वीडियो भी आमंत्रित किया गया था। सिंगला ने बताया कि कुरुक्षेत्र से भेजे गए इस वीडियो के संबंध में उन्हें जानकारी मिली है कि प्रेरणा द्वारा भेजे गए वीडियो को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है और इसे अब राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सुबह 10:00 बजे उच्च पदस्थ अधिकारियों और केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में प्रदर्शित किया जाएगा। सिंगला ने बताया कि उन्हें भी इस समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान वास्तव में पूरे कुरुक्षेत्र के नागरिकों का सम्मान है। कुरुक्षेत्र के लोग राष्ट्र निर्माण में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सिंगला ने बताया कि डा. आरती मल्होत्रा एवं डा. तिलक तंवर द्वारा संयोजित कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश की ओर से प्रतिष्ठित साहित्यकार डा. मधुकांत एवं कुरुक्षेत्र से डा. जय भगवान सिंगला अपने प्रदेश की पावन मिट्टी के साथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के अनुरूप अखंड भारत का निर्माण करने वाले सरदार पटेल को नमन करते हुए हुए सम्पूर्ण भारत वर्ष के प्रतिनिधियों द्वारा लाई गई पवित्र मिट्टी से विशाल भारत का मानचित्र तैयार किया जाएगा। अखंड भारत के उस मानचित्र को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा। सिंगला ने कहा कि इस सम्मान के लिए वह कुरुक्षेत्र वासियों के साथ अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राष्ट्र निर्माण के लिए मिट्टी एकत्रित करने में उनके सहयोगियों एवं टीम का विशेष सहयोग रहा है। इस अवसर पर प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर, आशा सिंगला, मोनिका सिंगला, शिल्पा सिंगला, अन्नपूर्णा शर्मा, मधु मल्होत्रा, डा. हरबंस कौर,  बलविंदर कौर, चंद्रकांता, बी. श्रीवास्तव, जोगिंदर पाल, चंद्रकांत, मुख्तियार सिंह, कश्मीरी लाल, वी.डी. शर्मा, क्षमा देवी, वीणा कुमारी, कुलविंदर देवी, सीता देवी, शकुंतला इत्यादि मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र की मिट्टी लेकर रवाना होने से पूर्व प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित शहीदी स्मारक पर अपने साथियों के साथ जय भगवान सिंगला। डा. जय भगवान सिंगला को फूल माला डाल कर एवं मिट्टी सौंप कर रवाना करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली कार्यक्रम में हरियाणवी स्टार गजेन्द्र फोगाट के गीतों पर खूब झूमे युवा

Sun Oct 30 , 2022
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली कार्यक्रम में हरियाणवी स्टार गजेन्द्र फोगाट के गीतों पर खूब झूमे युवा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हमारे जख्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा, अगर बहनें नहीं होगी तो राखी कौन बांधेगा। कुरुक्षेत्र, 30 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल […]

You May Like

advertisement