Breaking Newsछत्तीसगढ़बलरामपुर

बेस लाईन सर्वे, पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य और वार्षिक योजना तैयार कराए जाने मास्टर ट्रेनर नियुक्त

बलरामपुर, 06 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित व्यक्तियों एवं क्षेत्रों ग्राम/ग्राम पंचायतों का बेस लाईन सर्वे करने, पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना और वार्षिक योजना तैयार कराए जाने हेतु जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति की गई है, जो विकासखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण देंगे।
जिसके तहत विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के लिए सहायक संचालक आदिवासी विभाग श्री सचिन निकुंज एवं जिला मिशन प्रबंधक जिला पंचायत श्री ज्ञानेन्द्र सिंह को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड शंकरगढ़ के लिए परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राहुल कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला पंचायत श्री अशोक विश्वास, विकासखण्ड राजपुर के लिए तकनीकी समन्वयक मनरेगा श्री अभिषेक मिश्रा एवं अस्पताल सलाहकार श्री दिव्य किशोर गुप्ता तथा विकासखण्ड कुसमी के लिए प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री राहुल गुप्ता एवं व्याख्यता श्री राजू नवरंग को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात विकासखण्डों में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित होकर प्रशिक्षण देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel