26 तारीख का प्रदर्शन रोका तो शहर के लिए खतरा : मौलाना तौकीर रजा खां

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में देश में बढ़ते माहौल पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत में अघोषित तरीके से हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया गया है और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अन्याय बढ़ रहा है। हमारे धर्म और पैगंबर की शान में गुस्ताखी की जा रही है, पुलिस हमारी शिकायतें भी सुन नहीं रही। शिकायत करने पर उल्टा हमारे युवाओं पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है।
मौलाना ने आरोप लगाया कि मुसलमानों पर झूठे मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं और नवरात्र में मीट पर पाबंदी इस बात का प्रमाण है कि हिंदू राष्ट्र का माहौल पहले से कायम हो चुका है। उन्होंने कहा जब हिंदू राष्ट्र कायम हो चुका है तो इसकी घोषणा होनी चाहिए, ताकि लोग धर्म के नाम पर गलत बयानबाजी करना बंद करें।
डॉ. नफीस के विवादित बयान पर मौलाना ने कहा कि उनकी भाषा गलत थी, लेकिन मंशा युवाओं को शांत करने की थी। उनका इरादा किसी को चोट पहुँचाने का नहीं था, बल्कि ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर हटाने से आक्रोशित युवाओं को काबू में रखने का प्रयास था।
मौलाना ने चेतावनी दी कि यदि मुस्लिम नौजवान उलमा से निराश होकर गलत कदम उठाते हैं तो इसका नुकसान पूरे समुदाय और देश को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने साफ कहा हमें कत्ल कर दीजिए, लेकिन उनके धर्म में दखलअंदाजी न करें। 26 तारीख को शांति से प्रदर्शन किया जाएगा, किसी तरह की जबरदस्ती शहर और देश के लिए ठीक नहीं होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला सिपाही के पति पर दवा फर्म को चूना लगाने, विरोध पर दरोगा बताकर धमकाने का आरोप, एफआईआर

Wed Sep 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महिला सिपाही के पति ने दवा फर्म को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। फर्म के मालिक ने शिकायत की तो खुद को दरोगा का पति बताकर धमकी दी। फर्म मालिक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच […]

You May Like

advertisement