महिला सिपाही के पति पर दवा फर्म को चूना लगाने, विरोध पर दरोगा बताकर धमकाने का आरोप, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : महिला सिपाही के पति ने दवा फर्म को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। फर्म के मालिक ने शिकायत की तो खुद को दरोगा का पति बताकर धमकी दी। फर्म मालिक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुराना शहर निवासी कमल गुप्ता के मुताबिक वह कमल फार्मा एजेंसीज के नाम से दवाइयों की फर्म चलाते हैं। 21 जून को दवाइयों की बिक्री के लिए प्रेमनगर के ब्रह्मपुरा चौक निवासी आशीष शर्मा को नौकरी पर रखा था। नौकरी लगते ही आशीष ने बेटी की फीस जमा करने और मजबूरी बताकर 55 हजार रुपये एडवांस ले लिए। 33 हजार रुपये फिर बहाना बनाकर ट्रांसफर करा लिए। आशीष ने एक महीने में 193889 रुपये की दवाइयां रसीदों पर फर्जी प्राप्त दिखाकर गबन कर ली।
आरोप लगाया कि आशीष ने धोखाधड़ी कर फर्म को 282189 रुपये का चूना लगाया। इसके बाद आशीष रकम लौटाने का वादा करता रहा। 26 जुलाई को आशीष ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। पत्नी को दरोगा बताकर अंजाम भुगतने की धमकी दी। जानकारी करने पर पता चला कि आशीष की पत्नी लखनऊ में सिपाही है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में आशीष के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध निर्माण पर बीडीए ने की सील बन्द की कार्रवाई

Wed Sep 24 , 2025
अवैध निर्माण पर बीडीए ने की सील बन्द की कार्रवाई दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बीडीए द्वारा थाना बारादरी पशुपति बिहार पीलीभीत बाईपास मार्ग में सील बन्द की कार्यवाही की गई।इरशाद अहमद द्वारा थाना बारादरी पशुपति बिहार पीलीभीत बाईपास मार्ग पर लगभग 200 वर्गमी0 क्षेत्रफल में व्यवसायिक भवन का […]

You May Like

advertisement