भेंट मुलाकात- मुक्ता(चन्द्रपुर-विधानसभा)

  सक्ती 19 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात में राज्य शासन की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली।
ग्राम मुक्ता के किसान श्री गजानंद गबेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका ढाई लाख रुपये का ऋण माफ हुआ। उन्होंने  समर्थन मूल्य में धान की बिक्री किया।  उनका 20 एकड़ जमीन है जिसमे खेती करते है और धान बेचने से राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हुई आमदनी से पौने दो एकड़ खेत खरीदने के साथ अपनी पत्नी के लिए भी सामान खरीदा है।
ग्राम चिखली निवासी किसान भगत राम चन्द्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका लगभग सवा लाख से अधिक का ऋण माफ हुआ है। उन्होंने भी 3 एकड़ में लगाये फसल का धान बेचा है और राशि मिलने से पत्नी के लिए साड़ी खरीदा है एवं बोर भी खुदवाया है।
ग्राम जगमहन की पूजा खरे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका गरीबी रेखा का राशन कार्ड बन जाने से उसके बेटे का एडमिशन स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में हुआ है। उन्हें समय पर 35 किलो चावल, शक्कर, नमक भी मिल जाता है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम मुक्ता के शिव मंदिर में किए दर्शन</strong>

Wed Oct 19 , 2022
मुख्यमंत्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की पिता ने अपने पुत्र की स्मृति में मंदिर का कराया निर्माण मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में बादाम के पौधे का किया रोपण  सक्ती 19 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर […]

You May Like

advertisement