बिहार पुलिस सप्ताह दिवस को लेकर पलासी झौआ कर्बला मैदान में बैठक आयोजित

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस को लेकर पलासी झौआ कर्बला मैदान में बैठक आयोजित

अररिया

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस को लेकर अररिया प्रखंड के पलासी झौआ कर्बला मैदान में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता ताराबाडी थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर ने करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग एवं आम जनता को बताया कि अभी 20 जनवरी से 27 जनवरी 2023 के बिहार पुलिस स्थापना दिवस को लेकर पुलिस सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है। मधपान या किसी भी प्रकार के नशा से बचें। नशा सेहत परिवार तथा समाज के लिए नुकसानदायक है। यह दंडनीय अपराध है। भीड़ तंत्र का हिस्सा न बने। किसी भी प्रदर्शन या रैली के दौरान सरकारी सम्पत्ति को नुक्सान न पहुंचाएं। सरकारी सम्पत्ति आपकी अपनी सम्पत्ति है। ऐसा करना दंडनीय अपराध है यातायात नियमों का पालन करें। मौके पर शायरे इसलाम कारी कमरूजजमा कमर नोमानी ने नशा को लेकर एक नज़्म पढ़ें और लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। वक्ताओं में मुस्लिम सरपंच, पूर्व मुखिया मुमताज़ अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि अनिसुर रहमान, मोलवी राशिद अंसारी, कुददुश अंसारी, पंसस प्रतिनिधि सरवर आलम आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए। मंच संचालन पूर्व मुखिया शोएब आलम ने बखूबी अंजाम दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>आल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्तेखाब आलम का रायपुर स्टेशन पर जबरदस्त स्वागत हुआ</em>

Fri Feb 24 , 2023
आल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्तेखाब आलम का रायपुर स्टेशन पर जबरदस्त स्वागत हुआ छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार जनता की हितकारीइन्तेखाब आलमअररियाऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान कर्मठ नेतृत्व माननीय इन्तेखाब आलम राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा एआईसीसी मेंबर के रायपुर आगमन […]

You May Like

Breaking News

advertisement