![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221018-WA0016-1024x576.jpg)
व्यापारियों के साथ की बैठक , कई अहम मुद्दों पर की चर्चा , संगठन विस्तार को लेकर की बात
प्रशान्त त्रिवेदी अवनीश कुमार तिवारी
कन्नौज। कस्बा हसेरन के निजि दुकान पर प्रांतीय व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की एक बैठक की गई। जिसमें कस्बा के कई व्यापारियों ने भाग लिया। प्रांतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु गुप्ता के निर्देशन पर जनपद कन्नौज के नव युक्त जिलाध्यक्ष सीनू खान ने कस्बा में व्यापारियों के साथ बैठक की। सरकार द्वारा लगाए गए टैक्सों पर चर्चा की गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया ऑनलाइन शॉपिंग हम सब के लिए ठीक नहीं है। ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जिला सचिव अनुराग शुक्ला राघवेंद्र सिंह समेत कस्बा के व्यापारी प्रदीप मिश्रा , सुनील मिश्रा , सौरभ पाल , संदीप ,भूरे शर्मा , संतोष , सुशील कुमार दुबे ,यदुनाथ , रिंकू गुप्ता , राहुल यादव , मुकेश यादव सहित दर्जनों व्यापारी बैठक में उपस्थित रहे।