![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20221029_184359.jpg)
मेहनगर उपजिलाधिकारी ने महापर्व छठ पूजा को देखते हुए घाटों का किया निरीक्षण
मेहनगर आजमगढ़। मेहनगर उप जिलाधिकारी संत रंजन श्रीवास्तव ने छठ पूजा का महापर्व जो घाटों पर मनाया जाता है । उसकी साफ सफाई की व्यवस्था गांव के प्रधान द्वारा उनके घाटों की सफाई की व्यवस्था दी गई थी। मेहनगर कस्बे में लखराव पोखरा ,निरंजन कुटी पोखरा ,प्रभा पोखरा,व अन्य घाटों की सफाई करने की जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष अशोक चौहान को दिया था। जिसकी जांच उपजिलाधिकारी संत रंजन ने किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई पूरी तरह से की गई थी। और इसमें लाइट की व्यवस्था छठ पूजा के दिन ग्रामीण प्रधानों द्वारा नगर अध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा।उपजिलाधिकारी ने बताया की घाटों पर पुलिस बल, लेखपाल, व नाव की व्यवस्था रहेगी । लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को सभी लोग सौहार्द के साथ मनाएं । उन्होंने बताया कि त्यौहार में खलल डालने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।