मेहनगर आज़मगढ़:नायब तहसीलदार पर लगाया भूमि पर कब्जा कराने का आरोप

मेंहनगर आजमगढ़ । स्थानीय तहसील क्षेत्र के कटात चक कटात गांव निवासी महेंद्र प्रजापति ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मेंहनगर तहसील के नायब तहसीलदार ने बिना किसी आदेश के ही मेरी भूमि पर कब्जा करवाया है। जबकि वह भूमि मेरे नाम से वृक्षारोपण के लिए आवंटित है। एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करती है वहीं मेंहनगर तहसील में कार्यरत नायब तहसीलदार, लेखपाल कानूनगो उसे झूठा साबित करने में लगे हैं। पीड़ित ने बताया कि जिन लोगों को कब्जा कराया जा रहा है वो लोग ऊसर खाते की भूमि पर भी कब्जा किए है। जब मेरे द्वारा मौके पर जाकर इसका विरोध किया गया तो विपक्षी गाली-गलौज करने लगे। उसके बाद जब नायब तहसीलदार से अपनी बात कहने का प्रयास किया तो नायब तहसीलदार ने डांट कर भगा दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत फ़ोन के माध्यम से जिलाधिकारी व एसडीएम मेंहनगर से किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਕੁੜੀਆਂ ਦੀ ਮਨਾਈ ਗਈ ਲੋਹੜੀ

Thu Jan 11 , 2024
ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਮਿਤੀ 11.01.2024 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸ੍ਰੀ ਵੀਰਇੰਦਰ ਅਗਰਵਾਲ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ-ਕਮ-ਚੇਅਰਮੈਨ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਹੇਠ ਮੈਡਮ ਏਕਤਾ ਉੱਪਲ, ਚੀਫ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ-ਕਮ-ਸਕੱਤਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਭਗਤ ਪੂਰਨ ਸਿੰਘ ਗੂੰਗੇ ਅਤੇ ਬੋਲਿਆਂ ਦੇ ਸਕੂਲ, ਕਟੋਰਾ ਵਿੱਚ ਕੁੜੀਆਂ ਨਾਲ ਲੋਹੜੀ ਮਨਾਈ ਗਈ […]

You May Like

advertisement