मेहनगर आज़मगढ़ : धनराज यादव के मेहनगर सपा विधान सभा अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

धनराज यादव के मेहनगर सपा विधान सभा अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

समाजवादी पार्टी जनपद आजमगढ़ के विधानसभा क्षेत्र 352 मेहनगर के विधानसभा अध्यक्ष पद डॉक्टर धनराज यादव को मनोनीत किए जाने पर मेहनगर के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी की स्थानीय विधायक पूजा सरोज ने नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष के लेटर पैड के माध्यम से मेहनगर विधानसभा डॉक्टर धनराज यादव को अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें सम्मानित किया। इसी खुशी में मेहनगर सपा कार्यालय पर पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, मेहनगर पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक चौहान, अनिशखा वारसी, अशोक यादव ,डॉक्टर रविंद्र यादव, समीम अंसारी, अनिल यादव ,कन्हैया यादव, पारस यादव ने उनका माल्यार्पण करते हुए बधाई दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष पद मिलने पर डॉक्टर धनराज यादव ने कहा कि उनके ऊपर जो विश्वास करके विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है उसके लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हैं तथा वह अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करते हुए पार्टी को बुलंदी पर पहुंचने के लिए कार्य करेंगे। उन्हें सम्मानित किए जाने पर उन्होंने स्थानीय लोगों का आभार प्रकट किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जागरूकता और साझे प्रयास से होगा हरियाणा टीबी मुक्त: डॉ. सुनील कुमार

Wed Jan 10 , 2024
जागरूकता और साझे प्रयास से होगा हरियाणा टीबी मुक्त: डॉ. सुनील कुमार। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। टीबी बचाव को लेकर रेडक्रॉस आमजन को कर रहा जागरूक, रेडक्रास सोसायटी द्वारा सुंदरपुर झुग्गी-बस्तियों में मजदूरों को टीबी बचाव के प्रति किया जागरूक। कुरुक्षेत्र 10 जनवरी : उपायुक्त एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के […]

You May Like

advertisement