आजादी का अमृत महोत्सव” मनाने की तैयारी में फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्य

“आजादी का अमृत महोत्सव” मनाने की तैयारी में फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्य

फिरोजपुर 07 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

आजादी का अमृत महोत्सव को मनाने की तैयारी में फिरोजपुर फाउंडेशन ,फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्य जिन्होंने आज 200 तिरंगा बांटने का लक्ष्य तय किया है। संस्था का मानना है कि आजादी प्राप्त हुए हमें 75 वर्ष हो चुके हैं और तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। हम इसका दिल से सम्मान करते हैं। यह आजादी का प्रतीक है। इस मुहिम का मंतव लोगों के दिलों में आजादी की जागरूकता बनाए रखना है। यह मुहिम 2 अगस्त से शुरू की गई थी। तिरंगा भारतवर्ष के वासियों की शान का प्रतीक है और हमारे लिए गौरव मई दिन है। हमें तिरंगे का सम्मान करना चाहिए व देश की तरक्की में अपना योगदान डालना चाहिए। क्योंकि हिंदुस्तानियों के लिए अभिमान तिरंगा है,हमारी शान तिरंगा है, हमारी जान तिरंगा है।

इस मौके पर श्री शैलेन्द्र लारोईया, जिम्मी कक्कड़, सुनील अरोड़ा, विशाल सेठी, विकास पासी, दीपक कुमार व राहुल ओबरॉय इत्यादि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन के अंतिम रविवार को श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा से जुटे श्रद्धालु

Sun Aug 7 , 2022
सावन के अंतिम रविवार को श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा से जुटे श्रद्धालु। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के प्रिय भक्त ऋषि मार्कंडेय के अभिषेक के साथ हुवा सावन पार्थिव शिवलिंग पूजन व अभिषेक। कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त : […]

You May Like

advertisement