![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221108-WA0076.jpg)
भारतीय नौसेना की मैराथन के सदस्यों ने जिला कारागार द्वारा संचालित पेट्रोल पंप का किया अवलोकन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र 8 नवंबर स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ व आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय नौसेना द्वारा शुरू की गई मैराथन जोकि दिल्ली से प्रारम्भ होकर चण्डीगढ व हरियाणा के अलग-अलग जिलों से होकर गुजर रही है, मंगलवार को कुरुक्षेत्र मे बंदियों द्वारा संचालित हरियाणा के प्रथम पेट्रोल पंप जेल फिलिंग स्टेशन पर पहुंची। जेल फिलिंग स्टेशन कुरुक्षेत्र पर जेल प्रशासन व इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहयोग से मैराथन में शामिल हुए नौसेना के 15-20 सदस्यों को रिफ्रेशमेंट दी गई व मैराथन के 10वें दिन कुरुक्षेत्र पहुंचने पर बधाई दी गई।
भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर देवदत्त शर्मा ने अपनी टीम के साथ जिला जेल कुरुक्षेत्र में पहुच सभी बन्दियों को स्वस्थ रहने बारे जागरूक किया व प्रतिदिन व्यायाम को अपनी दिनचर्या शामिल करने व अपने जीवन को देश हित मे समर्पित करने बारे प्रोत्साहित किया। जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने सबसे पहले सभी अतिथिगण, स्टाफ व बन्दियों को गुरु नानक देव जी की जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से देश के युवाओं में शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश जाएगा जिससे देश मे सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान वरुण श्योकंद, ऐरिया मैनेजर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन सोमनाथ, जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत, उप-अधीक्षक जेल राकेश कुमार, उप-अधीक्षक जेल शिवेन्द पाल सिंह व अन्य जेल स्टाफ मौजूद रहा।