अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सतयुग दर्शन ट्रस्ट के सदस्यों ने निकाली पैदल जागरुकता यात्रा

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 नवंबर : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान सतयुग दर्शन ट्रस्ट के सदस्यों ने रविवार को ब्रह्मसरोवर परिसर में पैदल जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल ट्रस्ट के सदस्यों ने मानव धर्म को अपनाते हुए श्रेष्ठ बनने का संदेश दिया। इस दौरान सतयुग दर्शन ट्रस्ट के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रस्तुति द्वार बच्चों ने सभी को सिखाया की हम सबको मिल जुलकर रहना चाहिए। ट्रस्ट के सदस्यों ने स्टॉल नंबर 606 से पैदल जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा में ट्रस्ट के सज्जनों ने भाग लिया। आओ जागे और जगाएं, सतयुग की ओर कदम बढ़ाए और हम एक ही जोत से उपजे है और एक ही अपना नाता है आदि नारों से सारा वातावरण गूंज उठा। एचसी मुंजाल ने बताया कि स्टॉल नंबर 606 पर ध्यान कक्ष लगाया गया है। इस ध्यान कक्ष से मानवों को नैतिक चारित्रिक मानवीय आदशों के अनुरूप ढाल मानसिक रूप से सदाचारिता पूर्ण आचरण व निष्काम कर्म करने के योग्य बनाया जाता है ताकि उनकी वृत्ति-स्मृति व बुद्धि निर्मल हो जाए और वे कर्म फल व तीनों तापों से आजाद रहे, अंत मोक्ष को प्राप्त कर अपना जीवन सार्थक बना सकें।
जागरुकता यात्रा निकालते ट्रस्ट के सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इक्कीसवीं सदी के कौशल पर हुआ प्रशिक्षण

Mon Nov 24 , 2025
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय नेराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सहयोग से किया आयोजन। पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में ‘इक्कीसवीं शताब्दी के कौशल’ विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश भर से पीजीटी व्याख्याताओं ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा […]

You May Like

advertisement