अतरौलिया आज़मगढ़: राम जानकी मंदिर (ठाकुरद्वारा) एवं बरन चौक अतरौलिया के पूजा समित के सदस्यों ने नम आंखों से लक्ष्मी-गणेश को दी विदाई

राम जानकी मंदिर (ठाकुरद्वारा) एवं बरन चौक अतरौलिया के पूजा समित के सदस्यों ने नम आंखों से लक्ष्मी-गणेश को दी विदाई,

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ क्षेत्र में दीपोत्सव पर्व धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा का बृहस्पतिवार को नम आंखों से विसर्जन नदियों व तालाबों में कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। क्षेत्र के बरन चौक, राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा आदि स्थानों पर दीपोत्सव पर्व पर लक्ष्मी गणेश जी की पूजा शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हो गया। दोनों पूजा समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान उत्साहित कार्यकर्ता भाजपा नेता विवेक जायसवाल के नेतृत्व में जो राम को लाये हैं, हम उनको लाएंगे गीत पर जमकर डांस कर रहे थे। इस अवसर पर जय श्री राम के नारों से पूरा नगर पंचायत गुंजायमान हो उठा। प्रतिमा का विसर्जन क्षेत्र में स्थित नदी एवं तालाब में पूजा-अर्चना व महाआरती के साथ कर दी गई। प्रतिमा विसर्जन के लिए पूजा स्थल से शोभायात्रा निकाली गई। नम आंखों से श्रद्दालुओ ने लक्ष्मी गणेश काली जी के प्रतिमा का विसर्जन किया। मूर्ति विसर्जन के दौरान भावी चेयरमैन प्रत्याशी भाजपा विवेक कुमार जायसवाल पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लक्ष्मी गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए अपने समर्थकों के साथ पुरे समय मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिसकर्मी भी पूरी तत्परता के साथ पूरे समय लगे रहे।
इस मौके पर रामजतन मोदनवाल सभासद, सुमित अग्रहरि, उमेश चंद्र जायसवाल, विकास जायसवाल, रामबाबू मद्धेशिया, महेश सोनी, काशी सोनी, मनीष सोनी रामरतन मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: अतरौलिया में डाला छठ की तैयारी जोरों पर

Fri Oct 28 , 2022
अतरौलिया में डाला छठ की तैयारी जोरों पर विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ दीपावली के बाद जिले में सूर्यषष्ठी डाला छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर है। नगर सहित विभिन्न कस्बों में छठ पूजा के लिए छठ पूजा के लिए फल की दुकानें सजने लगी है। नगर पंचायत अतरौलिया के […]

You May Like

advertisement