पुलिस हिरासत में हो रही मौतों से आहत आज़ाद अधिकार सेना राज्यपाल के नामित एसपी को दिया ज्ञापन

पुलिस हिरासत में हो रही मौतों से आहत आज़ाद अधिकार सेना राज्यपाल के नामित एसपी को दिया ज्ञापन

प्रदेश भर में लगातार पुलिस हिरासत में हो रही मौतों से आहत आज़ाद अधिकार सेना के बैनर तले जिला मुख्यालय पहुंचे संगठन पदाधिकारियों ने राज्यपाल के संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
संगठन अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से प्रदेश के विभिन्न थानों में पुलिस हिरासत में कई मौतें हुई है।
पिछले 7 सालों में इन आंकड़ों में वृद्धि होती जा रही है। जिसमें लखनऊ में मोहित पांडे, आजमगढ़ में सनी कुमार, बस्ती में आदर्श उपाध्याय, संभल में इरफान, लखीमपुर खीरी में रामचंद्र तथा आगरा में राजू गुप्ता और केदार सिंह शामिल है।
इनमें ज्यादातर लोग पिछड़े और कमजोर वर्गों से आते हैं, जिन्हें किसी ताकतवर व्यक्ति के कहने पर थाने पर लाया गया और पिटाई में उनकी मौत हो गई।
सबसे गंभीर बात तो यह है कि प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस ने इन सभी मामलों को रफा दफा करने का पूरा प्रयास किया है।
आजाद अधिकार सेना यूपी सरकार से पिछले 6 माह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हुए पुलिस हिरासत में हुई मौत के संबंध में समुचित कार्यवाही करने तथा कार्रवाई के संबंध में श्वेत पत्र निर्गत करने की मांग करता है।बद्री सिंह, अनुग्रह गौड़, नितिन दुबे, शिवम गौड़, शुभम सरोज, गौरव कुमार, प्रदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेंहनगर में ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 5 मार्च से शुरू 12 मार्च को होगा समापन

Sun Apr 6 , 2025
मेंहनगर में ज्ञान यज्ञ महोत्सव का होगा आयोजन मेंहनगर आजमगढ़ जय शर्मा जिला संवाददाता मेंहनगर तहसील के गीता मैरिज लॉन में दिनांक 5 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हैं। श्री विष्णु पुराण कथा के आचार्य श्री ज्ञान चंद्र द्विवेदी जी अपने मुखारविंद से लोगों को प्रभावित करेंगे। यह कार्यक्रम 12 अप्रैल […]

You May Like

Breaking News

advertisement