राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में मधुमक्खी पालन का कार्य करने वाली स्थानीय स्तर की प्रसिद्ध संस्था Bybi का किया दौरा

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में मधुमक्खी पालन का कार्य करने वाली स्थानीय स्तर की प्रसिद्ध संस्था Bybi का किया दौरा

रायबरेली 24 सितंबर 2025
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया है कि डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में मधुमक्खी पालन का कार्य करने वाली स्थानीय स्तर की प्रसिद्ध संस्था Bybi का दौरा कर उनकी कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा गया एवं वहां की उन्नत तकनीकों व प्रथाओं को समझने का प्रयास किया।
शहरी क्षेत्रों में टिकाऊ मधुमक्खी पालन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संस्था के प्रयास सराहनीय हैं। यह अनुभव निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में मधुमक्खी पालन को और अधिक वैज्ञानिक एवं आधुनिक दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर कोपेनहेगन विश्वविद्यालय की प्रो. हंस जोर्गेन लिंग्स जोर्गेनसेन जी से भी मुलाकात कर उपयोगी जानकारियां साझा की गयीं।

इस अवसर पर उनके साथ उत्तर प्रदेश से आए प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख सचिव उद्यान बी.एल. मीना, उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहद निर्यातक निमित सिंह एवं जयदेव मौजूद रहे।

डेनमार्क में हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों का अध्ययन करने का अवसर मिला:उद्यान मंत्री

उद्यान मंत्री ने अपने डेनमार्क यात्रा के दौरान किसानों के खेतों पर जाकर खेत की तैयारी से लेकर फसल की हार्वेस्टिंग और पैकिंग तक के पूरे प्रोसेस को देखा और समझा। उन्होंने ने कहा कि यह अनुभव हमारे उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है कि कैसे हम इन तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती को और आधुनिक बना सकते हैं तथा मधुमक्खी पालन को इसमें जोड़कर उत्पादन और आय को दोगुना किया जा सकता है।

उन्होंने ने बताया कि आज जिस गाँव का भ्रमण हुआ, वहाँ प्रगतिशील किसान Lasse और उनकी माता जी (जो गाँव की सबसे वरिष्ठ कृषक हैं) से मुलाकात हुई। इसके अलावा हंगरी और यूक्रेन के किसानों से भी बातचीत हुई। खेतों में गोभी, पालक, गाजर और लेट्यूस जैसी अनेक हॉर्टिकल्चर फसलें लगी हुई थीं।

इस अवसर पर उनके साथ उत्तर प्रदेश से आए प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख सचिव उद्यान बी.एल. मीणा ,गुटेनबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. रामाकांत पाठक,उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहद निर्यातक निमित्त सिंह मधुमक्खी वाला एवं जयदेव मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीएसए ने निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ चखा एमडीएम का स्वाद

Thu Sep 25 , 2025
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत बीएसए ने निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ चखा एमडीएम का स्वाद परिषदीय विद्यालयों का बीएसए ने किया निरीक्षण, जानी हकीकत साफ-सफाई के दिए आदेश, शिक्षकों ने बताई सफाईकर्मी के न आने की समस्या बिना किसी सूचना के नीम टीकर में 18 सितंबर से अनुपस्थित मिली […]

You May Like

advertisement