जीवन की खुशियों को पेड़ पौधों के साथ सांझा करें : मित्तल

जीवन की खुशियों को पेड़ पौधों के साथ सांझा करें : मित्तल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग करने का अभियान।

कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) का क्षेत्र को हरा भरा करने तथा प्रदूषण मुक्त करने का अभियान लगातार जारी है। हरित भारत, हरित धरा अभियान के अंतर्गत सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) द्वारा राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय टबरा में विशाल पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के मुख्य शिक्षक सुनील दत्त ने किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने मुख्य अतिथि के तौर पर सबसे पहले पौधा लगाया। उन्होंने साथ ही बच्चों और ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी प्रकृति ने हमें वो समस्त संसाधन तथा सुविधाएं प्रदान की है जो सुखी जीवन के लिए आवश्यक होती हैं। बिना कुछ लिए हमें प्रकृति से अनगिनत बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुए हैं। गागट ने कहा कि इसलिए हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम भी इस प्रकृति को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगाएं। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग होने और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। जीवन की खुशियों को पेड़ पौधों के साथ सांझा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमें विशेष अवसरों पर जैसे जन्मदिवस, विवाह समारोहों, सेवानिवृत्ति आदि पर पेड़ उपहार स्वरूप देने चाहिएं। मित्तल ने गाँववासियों व बच्चों को शपथ दिलाई कि मिलकर पेड़ लगाएं, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिलबाग सिंह सोथा द्वारा सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड और उषा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही कहा कि स्वच्छ भारत स्वच्छ अभियान के तहत सभी आशा वर्करों, सफाई कर्मचारियों, डॉक्टरों इत्यादि को कोरोना काल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उनके क्षेत्रों में सम्मानित कर इम्यूनिटी बूस्टर किट निशुल्क वितरित की गई है। उषा कंपनी की तरफ से सिलाई कैंप लगाए जाते हैं। इसके बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा जो बच्चे कक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय आए हैं उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवा ट्रस्ट यूके की टीम से सुनील दत्त, एसएमसी प्रधान विमला देवी, मेंबर हरवंश कुमार, नीतू देवी, कुलदीप सिंह, नीलम देवी, साइंस मास्टर संजीव कुमार, पूजा शर्मा, अनूप सिंह, भूपेंद्र सिंह, पार्ट टाइम सफाई योद्धा और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
पौधारोपण करते हुए एवं बच्चों को इम्यूनिटी बूस्टर किट वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यापीठ में मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी का आह्वान कर हुआ पूजन

Sat Oct 1 , 2022
विद्यापीठ में मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी का आह्वान कर हुआ पूजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ में दुर्गा शतचंडी अनुष्ठान यज्ञ में दी गई आहुतियां। कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : शारदीय नवरात्रों के अवसर पर जयराम विद्यापीठ में चल रहे श्री दुर्गा […]

You May Like

Breaking News

advertisement