विधायक श्री किरण देव ने नवरात्रि के अवसर पर पदयात्री सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया

जगदलपुर, 22 सितम्बर 2025/ नवरात्रि पर्व के पहले दिन विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने बस्तर में विभिन्न पदयात्री सेवा केंद्रों का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया। इन केंद्रों का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों को निःशुल्क सेवाएँ प्रदान करना है।
 नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठन और व्यावसायिक संगठन मिलकर पदयात्रियों के लिए सेवा केंद्र स्थापित करते हैं। इसी क्रम में श्री किरण देव ने जिया डेरा में आंध्र समाज और तितली गार्डन, डिमरापाल एवं केशलूर में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा संचालित सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया।
 इस अवसर पर श्री किरण देव ने छत्तीसगढ़ और बस्तर के निवासियों को नवरात्रि और बस्तर दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने पदयात्री सेवा केंद्रों में सेवा कार्य करने वाले सभी संगठनों और लोगों की सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया।
 इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री श्याम सोमानी और अन्य प्रमुख पदाधिकारी श्री पुखराज बोथरा, श्री पी जयंत राव नायडू, श्री यशवर्धन राव, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री विमल बोथरा, श्रीबी जयराम और श्री रोशन झा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाढ़ आपदा से निपटने मॉक ड्रिल 25 सितम्बर को

Mon Sep 22 , 2025
सिंगारभाट नगर सेना कार्यालय एवं नंदनमारा में होगा मॉक ड्रिल उत्तर बस्तर कांकेर, 22 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में 25 सितम्बर दिन गुरूवार […]

You May Like

advertisement