श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के लाभ के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन 4 से 31 दिसम्बर तक

महासमुंद 2 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण और योजनाओं के आवेदन एवं निराकरण के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इन कैंपों का आयोजन विकासखंडवार अलग अलग तिथियों पर किया जाएगा। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं असंगठित कर्मकार के पंजीयन हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं आय प्रमाण पत्र साथ लाएं।
मोबाइल कैंप का आयोजन जिले में 4 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक किया जाएगा। जिसमें महासमुंद विकासखण्ड में 04 दिसम्बर को ग्राम केशवा में, 08 दिसम्बर को ग्राम अचानकपुर, 11 दिसम्बर को ग्राम भलेसर, 16 दिसम्बर को ग्राम बेमचा, 19 दिसम्बर को ग्राम अछोली, 24 दिसम्बर को ग्राम बरबसपुर, 26 दिसम्बर को साराडीह में मोबाइल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 05 दिसम्बर को ग्राम टेका, 09 दिसम्बर को ग्राम सरकडा, 12 दिसम्बर को ग्राम मोहगांव, 17 दिसम्बर को ग्राम डूमरपाली, 22 दिसम्बर को नयापारा कला, 24 दिसम्बर को ग्राम गिरना, 30 दिसम्बर को ग्राम माहीदरहा में, बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 05 दिसम्बर को ग्राम ढोड़, 11 दिसम्बर को ग्राम बोईरगांव, 15 दिसम्बर को ग्राम कोसमर्रा, 19 दिसम्बर को ग्राम करीजिही, 23 दिसम्बर को साल्हेभांठा, 26 दिसम्बर को बीके बाहरा एवं 30 दिसम्बर को माहीदरहा में कैम्प का आयोजन होगा। इसी प्रकार बसना विकासखण्ड अंतर्गत 05 दिसम्बर को ग्राम पठियापाली, 10 दिसम्बर को ग्राम बरोली, 15 दिसम्बर को कुरचुंडी, 17 दिसम्बर को ग्राम भंवरपुर, 23 दिसम्बर को ग्राम ठाकुरपाली, 26 दिसम्बर को ग्राम छुईपाली, 29 दिसम्बर को भैंसाबुरी, 31 दिसम्बर को ग्राम दुर्गापाली में तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत 08 दिसम्बर को ग्राम कुटेला, 10 दिसम्बर को ग्राम तोरेसिंहा, 12 दिसम्बर को ग्राम सलडीह, 16 दिसम्बर को ग्राम बोईरमाल, 22 दिसम्बर को ग्राम खैरझिटकी, 24 दिसम्बर को ग्राम बेलमुंडी एवं 29 दिसम्बर को ग्राम गिरसा में श्रमिक पंजीयन हेतु मोबाइल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध सतत कार्यवाही करें’

Tue Dec 2 , 2025
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने एसआईआर सत्यापन 11 दिसम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश उत्तर बस्तर कांकेर 02 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि 15 नवम्बर से प्रारंभ धान खरीदी का […]

You May Like

advertisement