एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी की मासिक बैठक हुई संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, गत दिवस रविवार को शाम लगभग 5 बजे कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के निकट नेशनल हाईवे, उनासी चौराहे के पास पूर्व सैनिक सुनील सिंह के ढाबा पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी की मासिक (बैठक) मीटिंग हुई।
जानकारी के अनुसार एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने के बाद के आज 28 जून रविवार को मासिक मीटिंग की गई।
कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह एवं उपाध्यक्ष प्रवीन सिंह ने मासिक मीटिंग में शामिल हुए सभी आर्मी और मिलिट्री जवानों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
मासिक मीटिंग में कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह एवं कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवीन सिंह ने आगामी 15 अगस्त तैयारी को लेकर सभी लोगों से विचार विमर्श किया। और सभी लोगों से एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होने एवं आपस में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। और कहा कि हमें किसी के धर्म के बारे में बुराई नहीं करनी चाहिए, सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहे। मीटिंग के दौरान सूबेदार केपी सिंह, हवलदार जसपाल सिंह आदि जवानों ने सदस्यता ग्रहण की। कमेटी के नए मेंबर एवं सदस्य बनने पर बैठक में मौजूद सभी लोगों ने बधाई दी। पूर्व आर्मी मिलिट्री ऑफिसर, वरिष्ठ संरक्षण कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, एवं वरिष्ठ संरक्षण डॉक्टर कैप्टन आर भारद्वाज और पूर्व रिटायर ऑफिसर वीपी सिंह ने आर्मी और मिलिट्री जवानों और उनके परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मीटिंग में वरिष्ठ संरक्षक कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज, आर्मी के पूर्व रिटायर ऑफिसर वीपी सिंह, कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीन सिंह, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र पाल सिंह, सूबेदार मेजर राम सिंह, गंगाराम मौर्य, हरीराज सिंह, एसपी शर्मा, राममूर्ति लाल शर्मा, केपी सिंह, इरशाद खान, भूपराम मौर्य, नवल किशोर, मुनेश सिंह, राम आसरे, प्रेमपाल मौर्य, शंकर लाल, सत्यपाल शर्मा, क्षेत्रपाल, खेम बहादुर सिंह, तुलाराम मौर्य, जोगिंदर सिंह, विनीत सिंह आदि लोग मीटिंग में शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसआरएमएस रिद्धिमा में नाटक 'द प्रपोजल्स' का मंचन अहंकार, रिश्तों की जटिलता और प्रेम

Mon Jun 29 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेलीः एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (28 जून 2026) शाम एंटोन चेखब लिखित और जय सिंह निर्देशित नाटक ‘द प्रपोजल्स’ का मंचन किया गया। अलीगढ़ की रंगसाज आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी की ओर से प्रस्तुत यह नाटक एंटोन चेखव के दो प्रसद्ध हास्य नाटकों “द प्रपोजल” […]

You May Like

Breaking News

advertisement