श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र,11 मई : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल,कुरुक्षेत्र, में मातृ दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रैंप वॉक विद मॉम, डांस विद मॉम, इमोशनल लेटर टू मॉम, भाषण प्रतियोगिता व कार्ड मेकिंग प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी माता के प्रति अपने भावनाओं को व्यक्त किया। विद्यालय में आई हुई मातृशक्ति ने भी अपने बच्चों के साथ नृत्य के माध्यम से अपनी भागदौड़ से भरी हुई दिनचर्या और प्यार अपनी भावनाओं को दिखाया इसको देखते ही आत्म जैन हाल में बैठे सभी आत्म विभोर हो गए। उप प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने प्रश्नों के माध्यम से मातृ शक्ति के भावों को जानने की कोशिश की….
प्रधानाचार्या श्रीमती मंजुला गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि मां शब्द में पूरा ब्रह्मांड समाया हुआ है। मां का महत्व केवल बच्चों के लिए नहीं बल्कि पूरे परिवार समाज का आधार है। मां का प्यार बिना शर्त होता है और वह बच्चे की हर जरूरत का ध्यान रखती है। मातृ दिवस एक दिन न मनाकर हर दिन मातृ दिवस मनाना चाहिए।मंच का संचालन अध्यापिका चंचल और रजनी ने किया। निर्णायक मंडल में गुरु नानक स्कूल से आए डॉक्टर ममता विद्यालय की अध्यापिकाएं सुनीता सैन और अनु शर्मा रहे।
प्रतिभागी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य अध्यापक गण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिंदल किसानों के कल्याण के लिए हैं प्रयासरत: तेजिंदर सिंह गोल्डी

Mon May 12 , 2025
सांसद नवीन जिंदल किसानों के कल्याण के लिए हैं प्रयासरत: तेजिंदर सिंह गोल्डी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक सांसद नवीन जिंदल के प्रयास आने वाले समय में रंग लाऐंगे: कैलाश सैनी।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किसान मेले का हुआ भव्य समापन। प्रगतिशील किसानों और स्टार्टअप उद्यमियों को किया गया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 11 मई […]

You May Like

advertisement