समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निपटारा : विश्राम कुमार मीणा

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 16 जनवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ ही जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड करें । इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने समाधान शिविर से प्राप्त होने वाली शिकायतों का तय समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित पड़ी हुई है, उनका जल्द समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डाले। इस अवसर पर एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम अनुभव मेहता, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूर्य नमस्कार से स्वस्थ समाज की ओर कदम : डॉ. मंजू शर्मा

Fri Jan 16 , 2026
कुरुक्षेत्र,(अमित )16 जनवरी : जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. […]

You May Like

advertisement