उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों के बदले दायित्व

उत्तराखंड देहरादून
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों के बदले दायित्व,
सागर मलिक

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को उपाधीक्षकों (DSPs) के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, कुल सात अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है, जिन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ तत्काल प्रभाव से उनके नवीन पदस्थापन पर भेजा गया है।

तबादला सूची में शामिल अधिकारियों के नाम, वर्तमान तैनाती और नवीन नियुक्ति इस प्रकार हैं:

अमित कुमार – वर्तमान में जनपद चमोली में तैनात थे, अब उन्हें जनपद नैनीताल भेजा गया है।

अंकुश मिश्रा – एसटीएफ देहरादून से स्थानांतरित कर अभिसूचना मुख्यालय, उत्तराखण्ड भेजे गए हैं।

आशीष भारद्वाज – पुलिस मुख्यालय से आईआरबी-द्वितीय, देहरादून स्थानांतरित किए गए हैं।

संदीप नेगी – जनपद देहरादून से हटाकर उन्हें पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

परवेज अली – आईआरबी-प्रथम, रामनगर (नैनीताल) से स्थानांतरित होकर अब एसटीएफ (एएनटीएफ), देहरादून में तैनात होंगे।

त्रिवेन्द्र सिंह राणा – जनपद पौड़ी गढ़वाल से स्थानांतरित होकर जनपद चमोली भेजे गए हैं।

पूर्णिमा गर्ग – आईआरबी-द्वितीय, देहरादून से जनपद देहरादून में नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह आदेश उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनसीएम धामी का स्पष्ट संदेश, प्रदेश में धार्मिक अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी

Wed Oct 1 , 2025
सागर मलिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर रात उपद्रव की कोशिश करने वाले लोगों पर प्रतिक्रिया जारी की है। राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के लालपुल क्षेत्र में एक समुदाय विशेष की भीड़ ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी करते हुए माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। […]

You May Like

advertisement