मुंह बोले चाचा ने 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, फरार

मुंह बोले चाचा ने 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, फरार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बारादरी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक 35 वर्षीय युवक ने पड़ोस में रहने वाली 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर इंसानियत को कलंकित कर दिया। बच्ची आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी और अक्सर उसके घर खेलने जाया करती थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे मासूम बच्ची रोज की तरह खेलने पड़ोस में गई थी। कुछ देर बाद जब वह घर लौटी, तो उसकी हालत देखकर मां हैरान रह गई। बच्ची के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसके शरीर पर खून के निशान भी दिखाई दे रहे थे।
मां के पूछने पर बच्ची ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि जिस युवक को वह चाचा कहती थी, उसने उसके साथ दरिंदगी की है। यह सुनते ही महिला के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। महिला ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और आरोपी के घर पहुंची, लेकिन तब तक दरिंदा वहां से भाग चुका था। इसके बाद पीड़िता की मां बारादरी थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी हैं। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय के अनुसार, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोग आरोपी को फौरन गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

Tue Jun 10 , 2025
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए अधीनस्थों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।तहसील सदर में समस्त विभागों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement