उत्तराखंड: गौलापार में हुआ सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ,

स्लग:- गौलापार में हुआ सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ

हल्द्वानी।
रिपोर्ट:- जफर अंसारी

एंकर:- हल्द्वानी की गौलापार क्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को मैराथन दौड़ लिए रवाना किया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया है। बताते चलें की गौलापार के भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में यहां सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया वहीं सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने जानकारी जैसे बताया बच्चों को नशे आदि से दूर रखने के लिए खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को सरकारी स्तर पर हर प्रकार से मदद दिलाई जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबध है और यहां ग्रामीण क्षेत्र में खेल स्पर्धा का आयोजन इसलिए किया गया है क्योंकि शहरी क्षेत्र में युवाओं को खेल के प्रति अपना हुनर दिखाने का मौका मिल जाता है,

मगर ग्रामीण क्षेत्र इससे अछूते रहते हैं इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना बेहद आवश्यक है और इसी कड़ी में यहां खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया है। उन्होंने दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी विजेताओं एवं अन्य सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इधर मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने बताया कि सभी के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम सफल हो पाया है और ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन होना अपने आप में बड़ी बात है इसके लिए वह अपने सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बाइट:- अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री।
बाइट:- मुकेश बेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष, गौलापार।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर और फिरोजपुर छावनी में शनि देव महाराज चौक पीएनबी ब्रांच के बाहर भी लंगर सेवा निरंतर जारी है:शैलेंद्र (बबला)</em>

Tue Feb 21 , 2023
फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर और फिरोजपुर छावनी में शनि देव महाराज चौक पीएनबी ब्रांच के बाहर भी लंगर सेवा निरंतर जारी है:शैलेंद्र (बबला) फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारी संस्था का संकल्प […]

You May Like

Breaking News

advertisement