अंबाला हिसार हाईवे पर गांव थाना के निकट बने टोल प्लाजा को हटवाने के लिए सांसद ने केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र

अंबाला हिसार हाईवे पर गांव थाना के निकट बने टोल प्लाजा को हटवाने के लिए सांसद ने केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पिहोवा 4 मार्च : सांसद नवीन जिंदल ने अंबाला हिसार हाइवे पर गांव थाना के निकट बने टोल प्लाजा को यहां से हटाने की मांग को लेकर केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है।
पत्र के माध्यम से सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मार्च 2022 में संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक ही टोल प्लाजा रहेगा। यदि निर्धारित रेंज में दूसरा टोल प्लाजा होगा तो उसे यहां से हटाया जाएगा। लेकिन अंबाला हिसार रोड पर गांव थाना के निकट और इस्माईलाबाद से आगे गांव सैनी माजरा के निकट दो टोल पड़ते हैं। दोनों की आपस में दूरी 45 किलोमीटर से भी कम है। यदि कैथल के लोगों को अंबाला की तरफ जाना हो तो उन्हें दो जगह टोल देना पड़ता है। थाना टोल प्लाजा पर आने-जाने के लगभग 135 रुपए और सैनी माजरा में भी इतने ही रुपए वाहन चालकों को देने पड़ते हैं।
सांसद नवीन जिंदल ने केंद्रीय सडक़ एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर थाना टोल प्लाजा को यहां से हटाने की मांग की है। सांसद की इस मांग का पिहोवा के आसपास के गांवों और कैथल के लोगों ने समर्थन किया है। ग्रामीण सिकंदर बाखली, संदीप गर्ग, तनु गुप्ता, जगत सिंह आदि ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ऐसे नेता हैं। जो अपने क्षेत्र की जनता के समक्ष आने वाली प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसे दूर करवाने का प्रयास करते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य गीत गाकर डॉ. श्याम ने किया प्रदेश को गौरवान्वित: कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

Fri Apr 4 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हरियाणा राज्य गीत गाने वाले केयू एलुमनी डॉ. श्याम शर्मा को कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 04 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने शुक्रवार को हरियाणा राज्य गीत गाने वाले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एलुमनी डॉ. श्याम शर्मा को […]

You May Like

advertisement