उत्तराखंड: मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने पकड़ा

उत्तराखंड: मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने पकड़ा,
सागर मलिक

मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 154 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद

तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को पुलिस द्वारा किया गया सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए अवैध मादक पदार्थों/तस्करों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 25/05/2025 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मंशा देवी से खाण्ड गांव की तरफ जाने वाले रास्ते से 01 अभियुक्त अनिल नाथ पुत्र स्व0 अमरनाथ को वाहन संख्या- यू0के0-14 एच-4845 (हीरो मेस्ट्रो) में 02 किलो 154 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे मु0अ0सं0- 251/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त द्वारा तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे वाहन को सीज किया गया।

नाम/पता अभियुक्त :-*

अनिल नाथ पुत्र स्व0 अमरनाथ निवासी गली न0-21 सर्वहारा नगर काले की ढाल, आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र -38 वर्ष ।

बरामदगी विवरण

(1)- 02 किलो 154 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 54 हजार रूपये)
(2)- वाहन संख्या- यू0के0-14 एच-4845 (हीरो मेस्ट्रा)

आपराधिक इतिहास :-*

1- मु0अ0सं0-56/25, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून
2- मु0अ0सं0-251/25, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 योगेश चन्द खुमरियाल
2- हे0कानि0 नरेन्द्र सिह
3- कानि0 शेखर सैनी
4- कानि0 मनमोद राणा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड कांग्रेस में जारी घमासान पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बड़ी साजिश की आशंका जताई

Mon May 26 , 2025
उत्तराखंड कांग्रेस में जारी घमासान पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बड़ी साजिश की आशंका जताई,सागर मलिक उत्तराखंड कांग्रेस में जारी घमासान पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बड़ी साज़िश की आशंका जताई है। करन माहरा के मुताबिक संगठन स्तर पर लगातार काम हो रहा है, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी […]

You May Like

advertisement