श्री रवि कुमार सोई ने करवाया भजन कीर्तन निकाली प्रभातफेरी

अमृतवेला संस्था द्वारा सनातन धर्म का घर घर प्रचार बहुत ही प्रशंसनीय कार्य: सुरेश महिता

फिरोजपुर 25 नवम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

श्री रवि कुमार सोई ने अपने घर गलाडा ऐवेन्यू, नजदीक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फिरोजपुर शहर में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन का आयोजन किया जिसमे भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। रवि कुमार सोई ने इस सत्संग/भजन कीर्तन का आयोजन अपनी बेटी शाइना की शादी के उपलक्ष्य में करवाया। साजन वर्मा, अरुण नंदा, राजू खुंडिया और जगदीश मक्कड़ ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। अरुण नंदा और राजू खुंडिया ने बधाई गीत गाकर बेटी शाइना और रवि कुमार सोई परिवार को को शादी की बधाई दी। इस अवसर पर श्री रवि कुमार सोई के जीजा जी श्री सुरेश महिता ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अमृतवेला संस्था द्वारा सारे फिरोजपुर में घर घर जाकर श्री राम नाम का प्रचार, भोलेबाबा का प्रचार और श्री कृष्ण कन्हैया का प्रचार किया जा रहा है वह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। संस्था के सभी मैंबर अपने कीमती समय में समय निकाल कर श्री राम नाम का प्रचार जो सारे फिरोजपुर में, सारे विश्व में कर रहे हैं इसके लिए इनको बहुत ही ज्यादा बधाई और संस्था के सभी मैंबरों से प्रार्थना है कि सभी मैंबर इस कार्य को आगे भी जारी रखेंगे। 

इस अवसर पर रवि कुमार सोई, सुमन सोई, डॉक्टर रिषभ सोई, डॉक्टर शाइना, मदन सोई, प्रदीप सोई, कमलेश वोहरा, सुरेश महिता, कपिल धवन, महंत शिवराम दास, गुलशन चावला, संजीव हांडा, राजेश बजाज, प्रवेश कुमार, राजन जोशी, राम नरेश, अजय ग्रोवर, राजू ओबरॉय, राधिका पूजा हांडा, अरुणा तलवाड़ और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शीतला माता मंदिर फिरोजपुर में चल रहे सात दिवसीय श्री राम कथा के उपलक्ष में भव्य मंगल कलश यात्रा का किया गया आयोजन

Wed Nov 26 , 2025
राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, हीरा सोढ़ी, हरीश गोयल, दविंदर बजाज, सुमीर मित्तल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी श्रद्धा भावना से की पूजा अर्चना:स्वामी चंद्र शेखर (पंजाब) फिरोजपुर 25 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= फिरोजपुर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से 24 से 30 नवंबर तक शीतला माता […]

You May Like

advertisement