जीवन में खादी का उपयोग अवश्य करना चाहिए : सुभाष सुधा

जीवन में खादी का उपयोग अवश्य करना चाहिए : सुभाष सुधा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
 
गांधी जयंती पर खादी बिक्री अभियान की विधायक सुभाष सुधा ने की शुरुआत।
 
कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खादी ग्रामोद्योग संघ नरड़ मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कुरुक्षेत्र के थानेसर हल्का से विधायक सुभाष सुधा ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में खादी बिक्री अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इसी मौके पर विधायक ने स्वच्छ्ता पखवाड़े का शुभारम्भ करते हुए पौधा रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमे सादा जीवन जीने व खादी की प्रेरणा दी थी। आज देश में महात्मा गांधी की प्रेरणा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देशभर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता आई है। विधायक ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी बनने के लिए खादी को जीवन में अपनाना चाहिए। अगर हम खादी को अपनाते है तो किसी प्रकार का त्वचा रोग भी नहीं होता है। सुधा ने कहा कि खादी से ही बुनकरों और कामगारों को रोजगार मिलता है। सुधा ने कहा कि हमें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों का अनुसरण करते हुए खादी का जीवन में उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता से प्रेरित होकर हमें गांधी जयंती के दिन तो अवश्य खादी खरीदनी चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खादी संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ही रविवार को गांधी जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमें खादी के वस्त्र प्रयोग करने चाहिए। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग संघ नरड़ मिर्जापुर के मुख्य व्यवस्थापक एवं सचिव सतपाल सैनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करने के उपरांत कहाकि उनके केन्द्र पर खादी बिक्री अभियान की शुरुआत हुई है और इस मौके पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में लोग एवं विभिन्न गाँवो के सरपंच भी पहुंचे हैं। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भी दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर मिर्जापुर, शकुंतला शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, गौरव, आसिक अली, विजय कुमार इत्यादि भी मौजूद थे।
खादी ग्रामोद्योग संघ नरड़ मिर्जापुर में गांधी जयंती के कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा को स्मृति चिन्ह देते हुए। विधायक सुभाष सुधा रिबन काट कर गांधी जयंती पर खादी बिक्री का शुभारम्भ हुए तथा विधायक सुभाष सुधा बुजुर्ग महिला को सम्मानित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आशा वर्कर्स और सफाई कर्मचारियों को सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) ने सम्मानित किया

Sun Oct 2 , 2022
आशा वर्कर्स और सफाई कर्मचारियों को सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) ने सम्मानित किया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के अंतर्गत सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के द्वारा गांव किरमच के […]

You May Like

Breaking News

advertisement