आदतन अपराधियों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख

आदतन अपराधियों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख,
जफर अंसारी

लालकुआं पुलिस ने एक व्यक्ति को गुंडा एक्ट में 06 माह के लिए किया जिला बदर

 *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* के नेतृत्व में जनपद को अपराध मुक्त बनाने हेतु गुंडा एवं अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

 इसी क्रम में *माननीय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल* द्वारा *थाना लालकुआं क्षेत्र के गुंडा कृपाल सिंह उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह* निवासी जयपुर बीसा हल्दुचौड़ लालकुआं नैनीताल को जिला बदर करने के आदेश जारी किए गए।

उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में उप निरीक्षक शंकर नयाल प्रभारी चौकी हल्दुचौड़ द्वारा दिनांक 24.02.2026 को गुंडा कृपाल सिंह उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह निवासी जयपुर बीसा हल्दुचौड़ थाना लालकुआं जनपद नैनीताल को जनपद नैनीताल की सीमा से 6 माह के लिए जिला बदर किया गया। इस अवधि के दौरान बिना किसी आधिकारिक आदेश के जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी गई।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में 06 अभियोग दर्ज है।

1- FIR N0- 132/2021 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम।
2- FIR N0-227/2021 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम ।
3- FIR N0-364/2021 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम।
4- FIR N0-171/2022 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम ।
5- FIR N0-16/2022 अन्तर्गत धारा 110जी, सी.आर.पी.सी.
6- FIR N0-197/2023 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला,जांच अधिकारी बदला

Thu Feb 26 , 2026
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला,जांच अधिकारी बदला* निष्पक्ष जांच हो,दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी – प्रदेश अध्यक्ष रायबरेली।रायबरेली निवासी और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री की गाड़ी पर लखनऊ में हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है।घटना के बाद […]

You May Like

advertisement