जयराम विद्यापीठ में आयोजित हुआ देशभर से आए गांधीजनों का राष्ट्रीय समागम

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गांधी स्मारक निधि के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव।

कुरुक्षेत्र, 11 मई : ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में दो दिवसीय देशभर से आए गांधीजनों का राष्ट्रीय समागम आयोजित किया गया। विभिन्न सत्रों में आयोजित समागम की अध्यक्षता लक्ष्मी दास, विजय एवं आदित्य पटनायक ने की। समागम के प्रथम सत्र में मुख्यतया सर्व सेवा संघ, सर्वोदय मंडल तथा भूदान की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस चर्चा में महादेव,प्रो. मनोज कुमार और प्रो. विजय कुमार ने अपने विचार रखे। अपने अध्यक्षीय भाषण में लक्ष्मी दास ने संगठनात्मक स्तर पर आए क्षरण की चर्चा करते हुए गांधीय समाधान के रास्तों पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में कलानंद मणि ने विस्तार से परिस्थितियों का विश्लेषण किया। इस सत्र में राज्यों के सर्वोदय मंडलों के अध्यक्षों ने अपने अपने राज्यों की स्थिति पर प्रकाश डाला। इसमें राज्यों के प्रतिनिधियों ने राज्यों के कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला। अंतिम सत्र में अध्यक्ष विजय कुमार ने समाधान के लिए सर्वसम्मति से विभिन्न उप समितियों की घोषणा की। कार्यक्रम निर्धारण समिति एवं वैदिक समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। बाद में आदित्य पटनायक की अध्यक्षता में लगातार चार घंटे बैठक हुई। सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्रभूषण ने संक्षिप्त प्रतिवेदन रखा। प्रो. मनोज ने भावी कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे आंशिक संशोधन के बाद स्वीकृत किया गया। अंत में कुरुक्षेत्र घोषणा को प्रो. विजय कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया और सभी ने वाचन करते संकल्प को दोहराया। सुखपाल एवं विजय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष
जयराम विद्यापीठ में चर्चा हुई कि गांधी की स्मृतियों के प्रचार प्रसार लिए गांधी स्मारक निधि की स्थापना हुई थी। बैठक में कहा गया कि यह अत्यंत दुखद स्थिति है कि लोकतान्त्रिक मूल्यों तथा संसाधनों का लम्बे समय से दुरुपयोग हो रहा है। कुरुक्षेत्र जयराम विद्यापीठ में देशभर से आए गांधीजनों ने सर्वसम्मति से खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी दास को गांधी स्मारक निधि का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष ने घोषणा की कि गांधी विचारों के प्रचार प्रसार के लिए गांधी विचार परिषद के लिए प्रो. विजय कुमार और प्रो. मनोज कुमार संयोजक मंडल के सदस्य होंगे।
श्री जयराम विद्यापीठ में दो दिवसीय राष्ट्रीय समागम के अवसर पर देशभर से आए प्रतिनिधि।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ भजन पर झूमे श्यामप्रेमी,356 वें श्री श्याम ताली कीर्तन में श्यामप्रेमियों ने गाए भजन

Wed May 11 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र,11मई : समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा मंगलवार देर सांय नया बस स्टैंड के शिव मंदिर में 356 वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित किया गया।श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि इस मंदिर में श्री श्याम ताली कीर्तन प्रत्येक मंगलवार देर […]

You May Like

advertisement