हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र 12 अगस्त : मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल के आदेशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को टेबल पर रखने के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किए गए। इस राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर विशेष संदेश भी सौंपा गया।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल के आदेशानुसार जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा व नगराधीश चंद्रकांत कटारिया को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत टेबल पर रखने के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व मुख्यमंत्री का संदेश पत्र सौंपा है।