Uncategorized

श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जन्मदेव जायसी का होगा भारत में अभिनंदन

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

नई दिल्ली, 27 मार्च : कल शनिवार 28 मार्च सांय 4 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच जाएंगे जहां श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल उन का स्वागत कर हरियाणा लेकर आएंगी।
श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार हरियाणा आ रहे हैं। जिस की मेजबानी श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा करेगा।
इन 3 दिनों में जन्मदेव जी को हरियाणा के विभिन्न जिलों का भ्रमण करवाया जाएगा व नेपाल व हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकार संघों की एक सांझा प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया जाएगा। नेपाल व हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों में तालमेल व एक समान मुद्दों पर विस्तृत चर्चा व दोनों देशों की सरकारों से श्रमजीवी पत्रकारों के हक व लंबित मांगों के लिए एक मांग पत्र भी जारी होगा। जल्द ही हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकार नेपाल भ्रमण पर जाएंगे व नेपाल के पत्रकार हरियाणा आएंगे।
डॉ. इंदु बंसल, प्रदेशाध्यक्ष,श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel