देश भावना जन जन में हो सर्वोपरि : सुरेश शर्मा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता पिपली – उमेश गर्ग दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र पिपली,8 फरवरी : आज पिपली पैराकीट में जय हिन्द मंच के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश शर्मा, डॉ. चित्रलेखा कौशिक निदेशक गृह मंत्रालय, डॉ. अनिल शर्मा सीनियर पायलट, डॉ. कमला शर्मा योगा विशेषज्ञ द्वारा जयहिंद मंच के तहत मीटिंग ली गई। यह मीटिंग अजय शर्मा समाजसेवी पिपली द्वारा आयोजित की गई थी।
इस मीटिंग में डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि यह मंच 21 अक्टूबर 1985 से संचालित है। यह मंच 9 राज्यों, 300 जिलों में कार्यरत है। इसके 450 कार्यालय संबंधित प्रदेशों में चल रहे हैं। लगभग 22 लाख सदस्य इस संगठन में सक्रिय हैं। इस मंच के माध्यम से धारा 370, और 35A को न्यायालय के माध्यम से लागू करवाया गया। इस मंच द्वारा इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मंच का उद्देश्य समाज में समरसता लाना और भाईचारा बढ़ाने का है। यह कोई राजनीतिक व वित्तीय सहायता प्राप्त मंच नहीं है। इस मंच द्वारा अब तक 1010 शहीदों की प्रतिमाएं उनके पैतृक गांव में लगवाई।
वहीं अजय शर्मा ने बताया की हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा का स्लोगन जय हिन्द मंच की पहचान रही है जिसे सत्तारूढ़ पार्टी अपना रही है जोकि हर्ष का विषय है। जय हिन्द मंच आमजन के अधिकारों के हक की लड़ाई लड़ने में सहायता करता है। यह मंच किसी विशेष जाति, धर्म, वर्ग को प्राथमिकता नहीं देता बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज बनकर काम करता है।
डॉ. चित्रलेखा कौशिक ने अपनी बात रखते हुए कहा की हर देश वासी में, जाति धर्म से बढ़कर देश भावना प्राथमिक होनी चाहिए। ये देश सभी का है और देशवासी इस भारत देश के हैं। हम सभी को देश के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पुरुषोत्तम शर्मा,राजबीर शर्मा, राकेश शर्मा सुनेहड़ी, अशोक शर्मा पूर्व सदस्य ब्लॉक समिति, जयपाल शर्मा, रूबल मथाना, धीरज मोदगिल, विनोद पंवार, प्रमोद रोहिल्ला, शंकी शर्मा, राजीव शर्मा, वीरेंद्र दयालपुर, प्रवीण शर्मा, रोहताश शर्मा, विजय शर्मा, मुनीश शर्मा, विजय शर्मा बिलासपुर, हैप्पी शर्मा बिलासपुर, नरेश शर्मा पिपली, सुशील कौशिक, अमित शर्मा मथाना उपस्थित रहे।



