![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230901_212808-1024x568.jpg)
आजमगढ़ गुलामी का पुरा शोक सवेदना करने पहुंचे राष्ट्रीय सपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक शकील नदवी
आजमगढ़ शहर के गुलामी का पुरा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष अख्तर इम्तेयाज खान के पिता के इंतकाल के बाद शोक जताने को सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमिक जामई और सपा के अल्प संख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी पहुंचे।परिवार के बीच पहुचकर शोक सवेदना किया
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमिक जामई ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद सबसे पहला चुनाव घोसी का उपचुनाव हो रहा है। सपा के अल्प संख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने कहा
घोसी में सपा का कैंडिडेट पढ़ा लिखा सेकुलर है। कांग्रेस व अन्य कई पार्टियों का समर्थन भी हासिल है। दूसरी तरफ बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ जबरदस्त माहौल है। दुबारा 14 महीने में चुनाव करा रहे हैं। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश जी ने हमेशा किसानों को महत्व दिया है। जबकि प्रधानमंत्री किसानों को उनकी फसल का एमएसपी नहीं दे रहे हैं। किसानों के बैंक खाते में खैरात आ रहा है। लेकिन एमएसपी नहीं मिल रही है। खेती किसानी टूट रही है। वहीं सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने भी डबल इंजन की बीजेपी सरकार को लेकर तमाम निशाना साधा। सुनते हैं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमिक जामई ने क्या कहा।