राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन : अम्बिका शर्मा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में आज दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक समाज सेविका अम्बिका शर्मा व एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी के संयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता व समाज सेवी पंडित टिपरचंद शर्मा जी के सानिध्य में, चावला कोलोनी, बल्लबगढ़ स्थित नेहरू अकेडमी स्कूल के बच्चों के साथ एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा चावला कोलोनी की मार्किट से होते हुए वापिस गुरुद्वारे रोड़ से नेहरू स्कूल तक निकाली गई है। इस हर घर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य बच्चों और जनता में भारत देश के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के लिए जागरूकता लाना व हर घर में एक तिरंगा झंडा जरूर लगाना है। अम्बिका शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश का गौरव है और हर भारतीय को तिरंगे झंडे का सम्मान करना चाहिए। हर घर तिरंगा यात्रा में पण्डित टिपर चंद शर्मा , अलका शर्मा , एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट , कैलाश वशिष्ट , अशोक शर्मा , स्कूल संचालक डॉ. अजय बत्रा , प्रेम लता चिकारा , विजयपाल सिंह , हरमीत कोर , सुनीता गुप्ता, रेखा भटनागर , रेनू बाला, गायत्री , स्कूल प्रिंसिपल, स्कूल के सभी छात्र, स्कूल शिक्षिकायें, दिनेश , हन्नी व मीडिया बन्धु शामिल थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>अंतर्रष्ट्रिया युवा दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब फिरोजपुर केंट ने 275 युवा विद्यार्थियों का निशुल्क बीमा करवाया</em>

Fri Aug 12 , 2022
फिरोजपुर 12 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब फिरोजपुर कैंट ने जिला गवर्नर गुलबहार सिंह राटौल की प्रेरणा से अध्यक्ष सुखदेव शर्मा के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल सतियावाला के 275 छात्रों का एक लाख रुपए प्रति छात्र का बीमा करवा मुख्य […]

You May Like

advertisement