नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का होगा आयोजन

गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की शिक्षाएं भी की जाएंगी वितरित।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 12 अप्रैल : नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के योग भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम” डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक क्रांति और राष्ट्र निर्माण के अग्रदूत” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य बाबा साहब के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए समाज में उनके विचारों और आदर्शों का व्यापक प्रसार करना है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आर.बी. लांग्यान पूर्व आईएएस एवं अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन कुरुक्षेत्र और डॉ. प्रीतम सिंह, निदेशक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टडी सेंटर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय बाबा साहब अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों को छात्रों के साथ सांझा करेंगे। इस अवसर पर बाबा साहब को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर छात्रों को बाबा साहेब अंबेडकर की शिक्षाएं भी वितरित की जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही सांसद नवीन जिन्दल के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति उनके संघर्ष को दर्शाती एक विशेष फिल्म भी दिखाई जाएगी, जिससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति और जागरूकता की भावना को बल मिलेगा।
इस आयोजन में स्कूली विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग के विजेता छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा, साथ ही कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर मौके पर ही छात्रों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का मानना है कि बाबा साहेब अंबेडकर की विचारधारा और शिक्षाओं को अपनाकर ही देश को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिल सके और वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैसाखी महोत्सव में मुख्यमंत्री भी उड़ा सकते है 6 फीट की रंग बिरेंगी पतंग

Mon Apr 13 , 2026
बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रसिद्ध कलाकार लखविन्द्र वडाली और कुलविन्द्र बिल्ला प्रस्तुत करेंगे यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम।ड्रोन शो के साथ-साथ पतंगबाजी भी रहेगा बैसाखी महोत्सव में आकर्षण का केन्द्र, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 अप्रैल को 11 बजे करेंगे बैसाखी महोत्सव 2026 का शुभारंभ।बैसाखी महोत्सव में सजा हरियाणवी सांस्कृतिक विरासत का […]

You May Like

Breaking News

advertisement