श्री गोविंदानंद आश्रम में नवरात्र दुर्गापूजा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877
आश्रम में हर मास के जेठे रविवार को होता है कन्याओं का पूजन।

आश्रम जरूरतमंद कन्याओं की हर संभव सहायता भी करता है।

पिहोवा, 19 मार्च : श्री गोविंदानंद आश्रम शिवपुरी रोड पिहोवा में नवरात्र दुर्गापूजा उत्सव पर महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन आशीर्वाद से आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में 19 मार्च से 27 मार्च शुक्रवार तक जनकल्याण एवं विश्व शांति के लिए शतचंडी महायज्ञ का आयोजन प्रारंभ हो चुका है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हर नवरात्र पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रत्येक मास के जेठे रविवार को आश्रम परिसर में कन्या पूजन का आयोजन होता है जिसमें सैकड़ों की संख्या में कन्याएं आश्रम में आती है और प्रसाद ग्रहण करती है।
आश्रम जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता भी करता है।
आश्रम में धार्मिक आयोजनों में आश्रम से जुड़े देश विदेश से श्रद्धालु भी भाग लेते है।
आश्रम में चल रहे अनुष्ठान का समापन पूर्णाहुति 27 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगी।



