व्यापमं की अमीन भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

जगदलपुर 21 नवंबर 2025/ छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। व्यापमं द्वारा 16 जिलों में 07 दिसम्बर 2025 को जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा 16 जिलों के चयनित परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है तथापि इस परीक्षा में राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हंै। जगदलपुर बस्तर में 60 परीक्षा केन्द्र में 15908 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय मध्याह्न 12 बजे से दोपहर 2.15 तक है ।
        व्यापमं ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी जिले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक  दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिसके तहत परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेवें ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका क्रिस्किंग (थ्तपेापदह) एवं फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि यह परीक्षा मध्यान्ह 12 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रातः 11.30 बजे बंद कर दिया जावेगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आयंे। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। ठण्ड के मददेनजर केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) पहनने की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने के उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन लेकर ही आयें।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला गार्ड की भर्ती हेतु 29 नवम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

Fri Nov 21 , 2025
जगदलपुर 21 नवंबर 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर के अधीन सखी वन स्टॉप सेंटर में महिला सुरक्षा गार्ड नाइट गार्ड के कुल 03 स्वीकृत पद हेतु जिला स्तर पर विज्ञापन 04 जुलाई 2025 को जिले की वेबसाईट www.bastar.gov.in पर जारी किया गया था। जिसमें आरक्षण रोस्टर नियम का […]

You May Like

advertisement