नेहरू युवा केंद्र युवाओं को दे रहा है सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी

नेहरू युवा केंद्र युवाओं को दे रहा है सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 11 अगस्त : नेहरू युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खंड थानेसर के गांव घराड़सी में युवा विकास मंडल अभियान के कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला युवा अधिकारी मीशा और लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर कांता देवी द्वारा अध्यक्षता करते हुए युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश प्रत्येक गांव में युवा मंडल का गठन हो तथा जहां पूर्व में युवा मंडल गठित है वो सक्रियता के साथ ग्राम विकास के कार्यो में अपनी अहम भूमिका निभाने का कार्य करना है। चर्चा करते हुए उन्होंने युवाओं को भारत सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ स्वच्छ भारत अभियान, कौशल विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में भी युवाओं को अवगत करवाते हुए नेहरू युवा केंद्र के नियमित एवं समन्वय कार्यक्रमों के बारे विस्तार पूर्वक चर्चा कर अधिक से अधिक संख्या में युवाओ को यूथ क्लबों माध्यम से नेहरु युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र के साथ जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न खंडों के युवा मंडलों से संपर्क साध कर तथा उन्हे सुचारू रूप से आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया जाना साथ ही साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्हें एक्टिव कर नेहरु युवा केंद्र संगठन की गतिविधियों से शिक्षाप्रद किया जाना है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र से अमित शर्मा, केंद्र से स्वयं सेवक, मनप्रीत कौर, युवा साथी सुरेश सैनी, विजेता, पूजा, सरोज, राजपाल पंचाल, दीपक आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी प्रकार खंड थानेसर के गांव पिंडारासी में हर घर तिरंगा रैली कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन के समन्वय से करवाया गया। जिसमे गांव पिंडारासी के युवाओं द्वारा नारों के साथ 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आह्वान कर इस अभियान से जुड़ने के लिए ग्रामीण को प्रेरित किया। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव का कार्य बन जाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सम्मान का प्रतीक भी बन जाता है। इस अभियान मुख्य उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान को बनाएं जन अभियान : अरविंद कौशिक

Thu Aug 11 , 2022
हर घर तिरंगा अभियान को बनाएं जन अभियान : अरविंद कौशिक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 11 अगस्त : कुरुक्षेत्र आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सरस्वती हेरिटेज सर्कल में मीटिंग का आयोजन किया गया। सरस्वती हेरिटेज सर्कल से सुपरडेंट इंजीनियर व अटल जल योजना […]

You May Like

advertisement