नेहरू युवा केंद्र 31 अक्टूबर तक आयोजित करेगा स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र 31 अक्टूबर तक आयोजित करेगा स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 14 अक्टूबर नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक जिला कुरुक्षेत्र के सभी खंडों के विभिन्न गांव में स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत घर की सफाई, सिंगल प्लास्टिक संग्रह आदि कार्यक्रमों का आयोजन ग्रामीण स्तर पर करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र की जिला युवा अधिकारी मिशा और लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर कांता ने कहा महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का अपना देखा था उसमे राजनीति आजादी ही नहीं बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना भी थी।
उन्होंने बताया प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक है। प्रदूषित वातावरण मानव में विभिन्न रोगों का एक प्रमुख कारण है। इसलिए यह स्पष्ट है कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें एवं पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों और सेवाओं के इस्तेमाल की तरफ अपने कदम बढ़ाए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एमटीएस अमित शर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक संदीप शर्मा, शिल्पा, अमनप्रीत, ऋतु, साहिल, शुभम, सुनील, मनप्रीत और युवा एवं खेल विकास मंडल की कोषाध्यक्ष विजेता सैनी, आजाद युवा एकता मंच के अध्यक्ष सुरेश सैनी, युवा साथी दीपक योगी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या? दिसंबर माह में होंगे निकाय चुनाव

Fri Oct 14 , 2022
क्या? दिसंबर माह में होंगे निकाय चुनाव विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ उत्तर प्रदेश – 9 राज्यों से मंगाई जा रही है 50,000 से अधिक ईवीएम इस बार भी नगर निगमों के चुनाव होंगे ईवीएम से ही ….. कुल 17 नगर निगम हैं पूरे up में नगर पालिका और नगर […]

You May Like

Breaking News

advertisement