भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है नेताजी का जाना : डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
उत्तरप्रदेश वृन्दावन : ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक,पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका भारतीय राजनीति में एक अलग ही जलवा था। उनका कृतित्व उनके नाम के ठीक विपरीत फौलादी था। यदि उन्हें “विकास पुरुष” कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।उन्हें उनकी धर्म निरपेक्षता एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा।क्योंकि उनके सामाजिक सरोकार अत्यंत प्रबल थे।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव व उनके परिवार से हमारे व हमारे परिवार के घनिष्ठ व अंतरंग संबंध थे। इसलिए मेंने उनकी जीवन यात्रा को निकट से देखा है।वह सहजता, सरलता व उदारता की प्रतिमूर्ति थे।उनका हृदय अत्यंत विशाल था। उनकी अपने देश व समाज के लिए जो अनेकों देनें हैं, उन पर आने वाली पीढ़ियां सदैव गर्व करती रहेंगी।