वातावरण की शुद्धता के लिए शांति नगर रेलवे फाटक होमगार्ड ऑफिस फिरोजपुर के सामने मुख्त्यार कौर पार्क में एनजीओ कोआर्डिनेशन सोसायटी फिरोजपुर शहर की ओर से अलग-अलग किस्मों के 100 पेड़ लगाएं

फिरोजपुर 01 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

फिरोजपुर एनजीओ कोऑर्डिनेशन सोसाइटी फिरोजपुर शहर की ओर से वातावरण की शुद्धता के लिए मुख्तार कौर यादगारी पार्क नजदीक शांति नगर रेलवे फाटक होमगार्ड ऑफिस के सामने अलग-अलग किस्मों के 100 पेड़ स: इंदर सिंह गोगिया की अध्यक्षता में लगाए गए।

पंडित अशोक कुमार पांडे पुजारी, मंदिर दुर्गा माता लक्ष्मी नारायण, हाउसिंग बोर्ड कलौनी फिरोजपुर की ओर से आवश्यक सहयोग दिया गया। स: इंदर सिंह गोगिया ने कहा की जब हम जानते हैं कि मनुष्य जीवन पेड़ों पर निर्भर करता है। फिर भी हम पेड़ों से विमुख क्यों हो रहे हैं। इसलिए हर एक मनुष्य को एक पेड़ लगाना और उसकी सांभ संभाल करना जरूरी है।

इस प्रोग्राम में एनजीओ कोऑर्डिनेशन सोसाइटी फिरोजपुर शहर की ओर से बलविंदर सिंह महामंत्री, मंगतराम आनंद वाइस प्रधान, कमलेश वोहरा कोषाध्यक्ष, सुंदरलाल प्रेस सचिव ,श्याम सिंह ऑडिटर तथा मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालु गण इत्यादि में पेड़ लगाने में अपनी सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाचार पत्र के अस्तित्व को कोई नही मिटा सकता : डॉ आर. सी. मिश्रा

Mon Aug 1 , 2022
समाचार पत्र के अस्तित्व को कोई नही मिटा सकता : डॉ आर. सी. मिश्रा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अम्बाला : आज जिस प्रकार से सोशल मीडिया दुनिया मे अपने पैर पसार रहा है । लेकिन आज भी समाचार पत्र के अस्तित्व को मिटाना किसी के […]

You May Like

advertisement