भारत के साथ आगे बढ़ सकता है नाइजीरिया : डॉ. राज नेहरू

भारत के साथ आगे बढ़ सकता है नाइजीरिया : डॉ. राज नेहरू।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जी-20 शिखर सम्मेलन के अंतर्गत श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पहुंचा नाइजीरिया का 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल।
कुलपति डॉ. राज नेहरू ने की कौशल शिक्षा के विकास के लिए हरसंभव सहयोग की पेशकश।
विश्वविद्यालय के विभिन्न बड़े इंडस्ट्री पार्टनर के साथ हुई नाइजीरिया के प्रतिनिधियों की चर्चा।

पलवल : जी-20 शिखर सम्मेलन के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नाइजीरिया का 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पहुंचा। यहां पहुंचने पर कुलपति डॉ. राज नेहरू और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री पार्टनर के साथ प्रतिनिधिमंडल ने नाइजीरिया में औद्योगिक विकास और कौशल शिक्षा का तंत्र विकसित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
नाइजीरियन प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा भारत के साथ किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नाइजीरिया के सामने जोखिम नहीं है। भारत के साथ नाइजीरिया आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि हम आपका खुली बाहों से स्वागत करते हैं और हर क्षेत्र में सहयोग करने के लिए तैयार है। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि नाइजीरिया निश्चिंत होकर आगे बढ़े। उन्होंने कौशल शिक्षा का तंत्र विकसित करने के लिए हरसंभव सहयोग की पेशकश की। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि हम इंडस्ट्री के जॉब रोल और जरूरत के हिसाब से मानवीय संसाधन तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नो डिमांड, नो प्रोग्राम और नो डिमांड नो जॉब रोल। इस मौके पर उन्होंने पारंपरिक विश्वविद्यालयों की समस्याओं को भी इंगित किया और कौशल के माध्यम से औधोगिक विकास के मॉडल पर चर्चा की।
नाइजीरियन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन कमीशन की अधिकारी स्लेमेंट आई अखिम्बे ने नाइजीरिया और भारत के बीच की समानताओं का जिक्र करते हुए कहा हमारी चुनौतियां और अवसर एक जैसे हैं। भारत के साथ समन्वय स्थापित कर हम आगे बढ़ सकते हैं।
नाइजीरिया इंडिया बिजनेस काउंसिल की महासचिव रेखा शर्मा ने भारत और नाइजीरिया के बीच प्रगाढ़ भागीदारी की पैरवी की और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और सहयोग पर चर्चा की। दिवेश कुमार मिश्रा ने दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच व्यवहारिक समन्वय पर चर्चा की।
ग्लोबल बिजनेस हब के जनरल काउंसिल मोहम्मद अमीनिया सागिर और अकवाड़ा सी जेम्स के डायरेक्टर चिबोजो इकवेकाऊ ने नाइजीरिया में स्किल एजुकेशन के विकास पर बातचीत की। नाइजीरिया से आए रोंको कोसाको, अफ्रीका इंटरनेशनल के सीईओ बामीडेले सेऊं ओवूला और दोतूने इजरायल ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रोग्राम और करिकुलम में दिलचस्पी दिखाते हुए नाइजीरिया के संदर्भ में चर्चा की।
कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि पाठ्यक्रम डिजाइन भी एक बड़ी चुनौती है। हमारे विश्वविद्यालय से जब विद्यार्थी कोई डिग्री डिप्लोमा पूरा करता है वह केवल कोर्स पूरा नहीं करता बल्कि इंडस्ट्री के लिए तैयार हो जाता है। कुलपति डॉ. राज नेहरू इनोवेटिव स्किल स्कूल के मॉडल को भी नाइजीरियन प्रतिनिधिमंडल के सामने रखा। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के मॉडल के साथ साथ अत्याधुनिक परिसर व वर्ल्ड क्लास लैब और क्लास रूम की नाइजीरिया मेहमानों ने मुक्तकंठ प्रशंसा की।
कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने दोनों देशों के बीच की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे पास अथाह अनुभव है और नाइजीरिया इसका लाभ ले सकता है। उन्होंने नाइजीरिया से आए मेहमानों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और कार्यशैली से अवगत करवाया। प्रोफेसर ज्योति राणा ने इस आयोजन के लिए मूल्यांकन एवं प्रमाणन विभाग की संयुक्त निदेशक अंबिका पटियाल को बधाई दी।
ईस्ट वेस्ट ऑटोमेशन के प्रबंध निदेशक अरविंद कौल, कॉन्सेंट्रिक्स की सर्विस डिलीवरी डायरेक्ट स्वाति अरोड़ा, गो प्लो के संस्थान सम्राट सिंह चौहान, संदीप मेंहदीरत्ता, स्काई गियर एविएशन के सी ई ओ महेंद्र सिंह रजावत, डाईकी एक्सिस के सी ई ओ कमल तिवारी, माउंट टैलेंट के डायरेक्टर सौरभ मित्तल, रूप ऑटो के अरविंद चौरसिया और ऑटो इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेजिडेंट सुभाष गुप्ता ने नाइजीरिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ उद्योग के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।
विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर आर एस राठौड़ ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डीन इंटरनेशनल कोलेब्रेशन प्रोफेसर निर्मल सिंह,
प्रोफेसर सुरेश कुमार, संयुक्त निदेशक अम्मार खान, विनीत सूरी, उप निदेशक अमिष अमेय, ओएसडी संजय तायल, बिजनेस हेड सरोज मिश्रा, एसिस्टेंट रजिस्ट्रार शिक्षा गुप्ता और आरपीएल कैरिकलम मैनेजर संजय आनंद भी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्र सेन यादव की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि

Thu Sep 7 , 2023
अयोध्या:——-पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्र सेन यादव की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथिमनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्यापूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की आठवीं पुण्यतिथि किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि अयोध्या जनपद ही नहीं पूर्वांचल की राजनीति में कद्दावर नेता के […]

You May Like

Breaking News

advertisement